दर्शक हर फिल्म में मुझे अलग रूप में देखेंगे : मन्नारा

चेन्नई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘जक्कन्ना’ में कराटे में निपुण एक शहरी लड़की से लेकर फिल्म ‘रोग’ और ‘थिक्का’ में भी अलग किरदार निभाने का प्रयास कर चुकीं मन्नारा चोपड़ा का कहना है कि वह अपने विभिन्न किरदारों से दर्शकों को हैरान कर देंगी।

मन्नारा ने आईएएनएस से कहा, “दर्शक मेरी हर फिल्म में एक अलग मन्नारा को देखेंगे। मुझे खुशी है कि मुझे ऐसी भूमिकाएं मिल रही हैं, जिनमें मैं केवल एक वस्तु बनकर नहीं रही, बल्कि जिनमें मुझे अभिनय का मौका मिला। मेरे विभिन्न किरदारों में दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि इनसे वे हैरान रह जाएंगे।”

मन्नारा ने लगातार तीन फिल्में साइन की हैं और वह लगातार इनकी शूटिंग कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “विशाखापत्तनम, हैदराबाद, कोलकाता, मलेशिया और दुबई के अलावा अन्य जगहों की यात्रा करते रहना बेहद रोमांचक है। पिछले छह महीने में मेरी जिंदगी रोलर कोस्टर राईड रही है।”

हालांकि उन्हें लगातार इतनी यात्रा करने को लेकर कोई अफसोस नहीं है।

अभिनेत्री ने कहा, “जब आप वह कर रहे होते हैं, जिससे आपको प्यार होता है तो इसके लिए संघर्ष करने में आपको कोई परेशानी नहीं होती।”

अभिनेत्री की इस साल रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘जक्कन्ना’ है, जो इस महीने बाद में रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493