दर्शन के गाने को श्यामक डावर ने कोरियोग्राफ किया

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। जाने-माने कोरियोग्राफर श्यामक डावर और उनकी टीम ने गायक दर्शन को कुछ डांस स्टेप्स सिखाए।

यह डांस स्टेप्स उनके जल्द रिलीज होने जा रहे उनके वीडियो सिंगल ‘दो दिन’ के लिए सिखाए गए।

टीम के साथ दर्शन एक महीने से डांस स्टेप्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

दर्शन ने कहा, “डांस करना उतना आसान नहीं है, जैसा यह नजर आता है। पर्दे के पीछे बहुत अभ्यास करना पड़ता है। मैंने इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर से डांस स्टेप्स सीखा है। उम्मीद करता हूं कि मेरे प्रशंसक पसंद करेंगे।”

गाने का ऑडियो टीजर रिलीज हो गया है। गाने का ऑडियो नौ सितंबर को और वीडियो 10 सितंबर को रिलीज होगा।

श्यामक डावर ने कहा कि उन्हें दर्शन के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह जल्द ही सीख जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493