दर्शन ने राहगीरों को देखकर की किरदार की तैयारी

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘मेरी कॉम’ में मददगार पति की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दर्शन कुमार ‘एनएच10’ में धूर्त हरियाणवी बदमाश के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने किरदार की तैयारी राजमार्गो से गुजरने वाले राहगीरों को देखकर की।

दर्शन ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हम रोजाना लोगों को बारीकी से देखने-समझने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाया करते थे। मैं स्थानीय ढाबों पर बैठता, लोगों से बतियाता और वे कैसे रहते हैं व कुछ परिस्थितियों में कैसे आग-बबूला हो उठते हैं, इन सब चीजों को गौर से देखा करता।”

दर्शन ‘एनएच10’ के प्रचार के लिए फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और नील भूपलम के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद थे। उनके साथ फिल्म के सह-निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी भी थे।

नवदीप सिंह निर्देशित ‘एनएच10’ 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इससे अनुष्का फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493