मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। गायक दर्शन रावल का हालिया हिंदी एकल गीत ‘तेरा जिक्र’ गुजराती और बांग्ला में भी रिलीज होगा।
मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। गायक दर्शन रावल का हालिया हिंदी एकल गीत ‘तेरा जिक्र’ गुजराती और बांग्ला में भी रिलीज होगा।
संगीत कंपनी सोनी म्यूजिक ने मंगलवार को यह घोषणा की।
रावल ने अपने बयान में कहा, “मैं गुजरात से मिले प्यार की बदौलत ही आज इस मुकाम पर हूं और मैं यह किसी तरह नहीं भूल सकता और इसलिए इस गाने का गुजराती संस्करण बनाना पड़ा। मैं यह भी समझता हूं कि बंगाल में मुझे काफी पसंद किया जाता है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे प्रशंसक और संगीत प्रेमी इस संस्करण का भी आनंद लेंगे।”
आठ नंवबर को रिलीज हुए इस हिंदी गाने को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 60 लाख पहुंचने के करीब है।
dharmpath.com dharmpath