चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार सुकुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी तेलुगू फिल्म ‘दर्शाकुडू’ उनके जीवन पर आधारित नहीं है।
यह फिल्म के सेट पर पनपे प्यार की कहानी है।
सुकुमार ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म की कहानी मेरे असल जीवन पर आधारित नहीं है। इस बात को मानता हूं कि मैंने प्रेम विवाह किया है। लेकिन किसी फिल्म के सेट पर पत्नी से प्यार नहीं हुआ और न ही वह फिल्म जगत से हैं।”
फिल्म का निर्देशन हरि प्रसाद ने किया है।
उन्होंने कहा, “हरि मेरे सफर की शुरुआत से ही मेरे साथ हैं। जब मुझे कहानी मिली तो मैंने उनसे निर्देशन के बारे में पूछा। मुझे लगा कि यह उनके लिए बतौर निर्देशक शुरुआत का सही समय है। मैं खुश हूं और कामना करता हूं कि उन्हें अधिक अवसर मिले।”
सुकुमार वर्तमान में राम चरण अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘रंगास्थलम 1985’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इसमें सामंथा रुथ प्रभु भी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath