दलाईलामा ने अमेरिका दौरा रद्द किया

वाशिंगटन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दलाईलामा ने अक्टूबर में प्रस्तावित अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नियमित जांच के बाद उन्हें कई सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस फैसले को लेकर हम बेहद खेद व्यक्त करते हैं और उन लोगों से माफी मांगते हैं, जिन्होंने इस दौरे के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की।”

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को अमेरिका के कोलराडो, मैसाचुसेट्स, पेंसिलवानिया व उटा में 17 अक्टूबर से कार्यक्रमों को संबोधित करना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493