दलीप ट्रॉफी : इंडिया रेड की पारी व 187 रन से हार, इंडिया ब्लू ने जीता खिताब

डिंडिगुल (तमिलनाडु), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सौरभ कुमार (51/5) और दीपक हुड्डा (56/5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया ब्लू ने यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर इंडिया रेड को पारी और 187 रन से हराकर शुक्रवार को दलीप ट्राफी खिताब जीत लिया।

इंडिया ब्लू के पहली पारी में बनाए गए 541 रन के जवाब में इंडिया रेड की टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में चौथे दिन शुक्रवार को 38.5 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।

इंडिया रेड की टीम पहली पारी में 182 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

फॉलोऑन खेलते हुए तीसरे दिन गुरुवार को इंडिया रेड की टीम पांच विकेट पर 128 रन बना चुकी थी। चौथे दिन शुक्रवार को 44 रन और जोड़कर उसने अपने आखिरी के पांच विकेट गंवा दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493