दलीप ट्रॉफी : विशाल लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई इंडिया ग्रीन्स

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेली जा रही दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया रेड द्वारा रखे गए 474 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने इंडिया ग्रीन्स की टीम लड़खड़ा गई।

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेली जा रही दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया रेड द्वारा रखे गए 474 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने इंडिया ग्रीन्स की टीम लड़खड़ा गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन्स की टीम ने तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक 98 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं।

सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (नाबाद 46) और करुण नायर (नाबाद 36) विकेट पर खड़े हैं।

इंडिया रेड ने सलामी बल्लेबाज प्रियंक पांचाल (नाबाद 133) और कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 100) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर 307 रनों पर ही घोषित कर दी थी। पहली पारी में इंडिया रेड ने 323 रन बनाए थे और फिर बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ग्रींस को 157 रनों पर ही ढेर करते हुए पहली पारी के आधार पर 166 रनों की बढ़त ले ली थी।

इसी कारण इंडिया रेड ने चौथी पारी में इंडिया ग्रीन्स के सामने 474 रनों की विशाल चुनौती रखी।

विशाल लक्ष्य के आगे इंडिया ग्रीन्स की शुरुआत खराब रही और 37 के कुल स्कोर पर मुरली विजय (13) का विकेट खो दिया। इसके बाद कर्ण शर्मा ने प्रशांत चोपड़ा को खाता भी नहीं खोलने दिया और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

हालांकि यहां से समर्थ और नायर ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इंडिया ग्रीन्स को अभी भी 376 रनों की दरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493