दसा सिस्टम्स को सबसे टिकाऊ कंपनी का दर्जा

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। 3डी एक्सपेरियंस के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी दसा सिस्टम्स को टोरंटो की कॉरपोरेट नाइट्स ने वर्ष 2018 में सबसे टिकाऊ 100 कंपनियों की वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान पर चुना है।

दसा सिस्टम्स ने बुधवार को बताया कि द कॉरपोरेट ग्लोबल 100 की सूची में उसे अव्वल दर्जा प्रदान किया गया है, जिसे टिकाऊ कॉरपोरेट के विश्लेषण में दुनिया का स्वर्णमानक समझा जाता है।

दसा सिस्टम्स की ओर से जारी एक बयान में कंपनी के वाइस चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड चार्ल्स ने कहा, “सुसंगत उत्पादन की हमारी परिकल्पना और उससे अमलीजामा पहनाने के हमारे प्रयास के लिए दसा सिस्टम्स को कॉरपोरेट नाइट्स की ओर से शीर्ष स्थान प्रदान किया गया है। “

3डी मंच नवोन्मेषकों को स्थायी प्रतिरूप का अन्वेषण करने की दिशा में बड़ी भूमिका अदा करने के लायक बनाता है।

दसा सिस्टम्स को लगातार सातवें साल दुनिया की 100 शीर्ष कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493