दादी मां जैसा बनना चाहती हैं प्रियंका

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दादी मां से प्रेरित हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं।

प्रियंका ने गुरुवार ट्विटर पर अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरी दादी मां जहां भी जाती हैं ध्यान रखती हैं। यहां तक की फिल्म के सेट पर भी। मैं अपनी दादी मां जैसा बनना चाहती हूं।”

तस्वीर में प्रियंका खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं और यह स्पष्ट है कि यह तस्वीर प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ के सेट से है, जिसमें अभिनेत्री पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका में हैं।

प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उनकी फिल्म की कुछ झलकियां हैं। वीडियो में प्रकाश झा के साथ मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट भी है।

फिल्म ‘जय गंगाजल’ 4 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493