दामाद के छुट्टियों पर जाने से नाराज ट्रंप

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति ओबामाकेयर निरस्त करने संबंधी बहस के बीच अपनी बेटी इवांका और दामाद जारेड कुशनर के छुट्टियों पर जाने के फैसले से नाराज हैं।

कुशनर गुरुवार तक अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर थे और एस्पेन के कोलोराडो में स्कीइंग का मजा उठा रहे थे। पत्रकारों ने जारेड और इवांका को अपने तीनों बच्चों के सथ घूमते-फिरते और आइसक्रीम का मजा उठाते देख लिया।

सीएनएन के मुताबिक, सूत्र ने कहा, “ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके दामाद और वरिष्ठ सलाहकार इस महत्वपूर्ण समय में उनके पास नहीं हैं।”

कुशनर शुक्रवार को व्हाइट हाउस नहीं पहुंचे, जब ट्रंप और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पॉल रेयान ने यह देखते हुए कि उन्हें ओबामाकेयर को निरस्त करने के लिए अपने पक्ष में पर्याप्त वोट नहीं मिलेंगे, इसका प्रयास ही छोड़ दिया।

हालांकि व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति कुशनर से नाराज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493