दाम्बुला एकदिवसीय : श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 256 रनों का लक्ष्य

दाम्बुला, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दिनेश चांडीमल (नाबाद 65) के शानदार अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका क्रिकेट टीम रांगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को जारी पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 255 रन बनाए। चांडीमल 68 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद रहे।

इसके अलावा कुशल परेरा ने 26, तिलकरत्ने दिलशान ने 38, लाहिरू थिरिमान्ने ने 23, उपुल थरंगा ने 20 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 38 रन बनाए।

दिलशान की 65 गेंदों की पारी में दो चौके शामिल हैं जबकि मैथ्यूज ने 54 गेंदों पर पांच चौके लगाए। 18 रन अतिरिक्त के तौर पर बने।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज ने 41 रन देकर चार विकेट लिए। राहत अली को भी दो सफलता मिली। अनवर अली और यासिर शाह ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493