दार्शनिक कन्फ्यूशियस के परिवार में बनते थे 196 व्यंजन

कन्फ्यूशियस के घर पर चीन के सम्राटों, उच्च अधिकारियों और अन्य विशिष्ट अधिकारियों के बार-बार दौरों की वजह से कन्फ्यूशियस के परिवार में विशेष व्यंजन बनाए जाते थे, जिससे इस तरह की खास शैली विकसित हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि इन व्यंजनों को आधुनिक प्रौद्योगिकी से चुनौती मिल रही है और इन्हें संरक्षण दिए जाने की जरूरत है।

विशेषज्ञों ने रविवार को पूर्वी चीन के कुफू शहर में आयोजित पांचवें एशियाई खाद्य अध्ययन समारोह के दौरान यूनेस्को आवेदन की तैयारियों के लिए आधिकारिक तौर पर इसका शुभारंभ किया।

इस समिति के निदेशक लिउ देगुआंग ने कहा, “यूनेस्को में आवेदन देने से पहले इसकी तैयारी में कम से कम तीन साल का समय लगेगा। समिति की ऐतिहासिक सामग्रियों को इकट्ठा करने और मानकीकृत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष दलों को नियुक्त करने की योजना है।”

पाकशास्त्री वांग लिंगटाओ का कहना है, ” वांग ने कहा कि कन्फ्यूशियस के परिवार के व्यंजनों को बनाना जटिल है।” इनमें 196 व्यंजन शामिल हैं, जिसमें ब्रेज्ड समुद्री ककड़ी और तली हुई सब्जियां शामिल हैं। इन्हें चांदी के बर्तनों में परोसा जाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493