‘दा दा’ मेरे दिल के करीब : डॉ. जीउस

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन डॉ. जीउस का कहना है कि वह अपने गाने ‘दा दा’ को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।

इस गाने को रिलीज हुए एक सप्ताह हुआ है और इसे अब तक 60 लाख से अधिक बार देखा गया है।

उन्होंने कहा, “गीत ‘दा दा ‘ मेरे दिल के करीब है क्योंकि जिस तरह यह बना है और जिस तरह की प्रतिक्रिया इसे मिली है, मैं इससे अभिभूत हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रशंसकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे अब तक के करियर में मुझे अपना सहयोग दिया है।”

डॉ जीउस ने इस गाने को फतेह डो, जोरा रंधवा और प्रीत सिंह के साथ तैयार किया है और इसकी शूटिग बैंकॉक में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493