दा विंची की पेंटिंग 45 करोड़ डॉलर में बिकी

न्यूयार्क, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लिओनाडरे द विंची की पेटिंग ‘साल्वातोर मुंडी’ अब तक नीलाम होने वाली सबसे महंगी पेटिंग बन गई है। इसे रिकार्ड 45 करोड़ डॉलर में बेचा गया।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 1500 ईस्वी के आस-पास बनी 16 दुर्लभतम पेंटिंगों मे शुमार इस पेंटिंग को पुनर्जागरण के दौर में बनाया गया था। इन दुर्लभतम पेंटिंगों में दा विंची द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध ‘मोनालिसा’ की पेंटिंग भी शामिल है।

इस निलामी ने पिकासो द्वारा निर्मित पेंटिंग ‘लेस फेम्स द अल्गर’ का रिकार्ड तोड़ दिया है। यह पेंटिंग वर्ष 2015 में 17.94 करोड़ डॉलर में बिकी थी।

‘साल्वातोर मुंडी’ की इससे पहले लंदन, हांग-कांग और सैन फ्रांस्सिको में नीलामी के दौरान लोगों के बीच काफी चर्चा हुई थी। इसमें ईसा मसीह को पुनर्जागरण काल के कपड़े पहने, एक हाथ से आशीर्वाद देते व दूसरे हाथ में क्रिस्टल आर्ब पकड़े दिखाया गया है।

सबसे पहले इस पेंटिंग को 1958 में बेचने की कोशिश की गई थी, तब इसे डुप्लीकेट करार देकर केवल 59 डॉलर में बेचा गया था।

इस नीलामी से पहले यह पेंटिंग रूस के अरबपति दिमित्री ई. रायबोलोवेल्व के पास था। ऐसा माना जाता है कि उसने 2013 में यह पेंटिंग 12.75 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493