दिखाएंगे कि हम क्यों दुनिया में नंबर-1 हैं : मोर्कल

मीरपुर (बांग्लादेश), 29 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि वह पहले टेस्ट में अपनी सर्वोच्च विश्व वरीयता के अनुरूप नहीं खेल पाए, लेकिन दूसरे टेस्ट द. अफ्रीकी टीम दिखाएगी कि वह दुनिया में नंबर-1 क्यों हैं।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने मोर्कल के हवाले से कहा, “हमारे लिए अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का समय आ गया है और यह दिखाने का समय आ गया है कि हम क्यों दुनिया में नंबर-1 हैं।”

चटगांव टेस्ट आखिरी के दो दिनों तक बारिश के कारण बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ, हालांकि बांग्लादेशी टीम शेष तीन दिनों के खेल में दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाने में सफल रही थी।

मोर्कल ने कहा, “हमें सिर्फ 20 विकेट हासिल करने की जरूरत है, चाहे वे स्टंपिंग से मिलें चाहे यॉर्कर से। हम उनकी बल्लेबाजी क्रम की नए सिरे से समीक्षा करेंगे और बिल्कुल नई रणनीति के साथ उतरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हम खुश हैं। मौसम खुल जाने से होटल के कमरे में बंद-बंद रहने की बोरियत से निजात मिली है। दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर बेताब हूं और मैदान पर उतरने के लिए दक्षिण अफ्रीका के 11 खिलाड़ी भूखे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493