दिग्गज अभिनेत्री ज्योति लक्ष्मी का निधन

चेन्नई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ज्योति लक्ष्मी का यहां मंगलवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें ब्लड कैंसर था।

फिल्म जगत के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें ब्लड कैंसर था, उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनका निधन हो गया।”

ज्योति लक्ष्मी ने महज 10 साल की उम्र में वर्ष 1963 की तमिल फिल्म ‘पेरिया इदथु पेन्न’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें ज्यादातर डांस नंबर और नकारात्मक भूमिकाओं में देखा गया।

ज्योति ने 300 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

उन्हें आखिरी बार तमिल वयस्क कॉमेडी ‘तृषा इल्लाना नयनतारा’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493