दिग्गज पत्रकार ईश्वर सागर का 95 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयार्क, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज पत्रकार ईश्वर सागर का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय तक वॉशिंगटन में ‘द हिंदू’ अखबार के संवाददाता और उप-संपादक रहे थे।

उनके बेटे सुशांत सागर ने आईएएनएस को बताया कि वर्जीनिया के सेंटर विले में रविवार को न्यूमोनिया के कारण उनका निधन हो गया।

1961 से 1978 के बीच अमेरिकी संवाददाता रहे ईश्वर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण परिवर्तनों के नागरिक अधिकारों आंदोलनों और वियतनाम विरोधी युद्ध के क्षणों को कवर किया।

वह 1963 में वाशिंगटन में हुए सिविल राइट्स मार्च मौजूद रहे, जब मार्टिन लूथर किंग ने अपनी प्रतिष्ठित ‘आई हैव अ ड्रीम’ भाषण दिया था।

1978 में उन्होंने चेन्नई में लौटकर एक उप संपादक और अपने संपादकीय बोर्ड के एक सदस्य के रूप में काम किया था। 1986 में वह सेवानिवृत्ति हो गए।

इनके परिवार में 67 वर्षीय पत्नी के अलावा दो बेटे सुशांत और वसंत है, जो अमेरिका में रहते हैं, इनका एक बेटे हेमंत की 1986 में मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493