कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक सूची जारी होने से पहले ही शुक्रवार को मध्यप्रदेश के राघौगढ़ से अपना नामांकन फार्म भर दिया।दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह इस मौके पर उपस्थित थे। जयवर्धन सिंह ने धनतेरस के इस मौके पर अपने राजनीतिक करियर का आरंभ किया है।
राघौगढ़ विधानसभा सीट गुना जिले में आती है, जहां से दिग्विजय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं। वह राघौगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे हैं। अब राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह के पुत्र हैं।
अब दिग्विजय सिंह भी लोकसभा चुनाव में भोपाल या सागर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह सुषमा स्वराज के विरुद्ध विदिशा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सुषमा स्वराज की मजबूत स्थिति को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि दिग्विजय सिंह यह हिम्मत दिखाएंगे। राजगढ़ संसदीय सीट पर अभी उनके विश्वस्त नारायण सिंह सांसद हैं।
भाजपा की 147 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस भी अपनी 94 उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी करेगी।
dharmpath.com dharmpath