दिदिएर के साथ करार चाहता है कोरिंथियंस

रियो डी जनेरियो, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब-कोरिंथियंस ने चेल्सी के स्ट्राइकर दिदिएर ड्रोग्बा के साथ करार के लिए दावेदारी पेश की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 38 वर्षीय दिदिएर पिछले साल नवम्बर में मोंटेरियल इम्पेक्ट से अलग होने के बाद एक फ्री एजेंट हो गए हैं। उन्होंने फुटबाल खेलना जारी रखने की ख्वाहिश जाहिर की है।

‘यओएल एस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरिंथियंस ने दिदिएर के साथ करार के लिए कई प्रायोजकों के साथ संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी के प्रतिनिधियों को करार के लिए प्रस्ताव भेजा।

दिदिएर ने मोंटेरियल के लिए खेले गए 41 मैचों में 23 गोल दागे हैं। वह मआ 2015 में चेल्सी से अलग होकर मोंटेरियल में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493