दिनामो स्टेडियम में दोस्ताना मैच खेलेंगे रूस, तुर्की

मॉस्को, 3 मार्च (आईएएनएस)। रूसी फुटबाल संघ (आरएफयू) ने जून महीने की शुरूआत में दिनामो स्टेडियम में रूस और तुर्की के बीच होने वाले दोस्ताना मैच की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी तास ने आरएफयू कार्यकारी बोर्ड के अधिकारी इगोर लेबेदेव के हवाले से बताया, “तुर्की के साथ खेला जाने वाला दोस्ताना मैच दिनामो स्टेडियम में खेला जाएगा और यह इस स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला मैच होगा।”

इस फुटबाल स्टेडियम को निर्माण वीटीबी एरिना पार्क प्रॉजेक्ट के तहत किया गया है और यह फुटबाल क्लब दिनामो मॉस्को को घरेलू स्टेडियम होगा। इसका नाम विश्व के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लेव याशिन के नाम पर रखा गया है।

इसकी क्षमता 26,000 दर्शकों की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493