दुबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने सोमवार को दिन-रात टेस्ट क्रिकेट के सफल शुरुआत की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी अवधारणा है, जो क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में विकास कर सकती है।
रिचर्डसन ने कहा, “एडिलेड में दिन-रात टेस्ट क्रिकेट को काफी सफलता मिली और विश्व में क्रिकेट प्रशंसकों ने इसका आनंद लिया।”
उन्होंने कहा, “इस रोमांचक क्रिकेट खेल के लिए मैं न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दोनो टीमों को बधाई देता हूं। यह काफी रोचक खेल था, जिसे बड़े ही उत्साह के साथ खेला गया।”
रिचर्डसन ने कहा कि वैस हर जगह पर दिन-रात का टेस्ट क्रिकेट संभव नहीं है, लेकिन यह खिलाड़ियों, दर्शकों, प्रसारकों और प्रशंसकों को एक नई ऊंचाई देगा।
आस्ट्रेलिया ने दिन-रात के टेस्ट के तीसरे दिन मात देते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली।
रिचर्डसन ने आगे कहा, “हमें दिन-रात टेस्ट क्रिकेट में सुधार की और अच्छी चीजों पर ध्यान देना है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह टेस्ट भविष्य में अन्य क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपनाया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath