दिबाकर बनर्जी संग काम करना चाहता था : अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में दिखाई देंगे। अर्जुन ने कहा कि वह हमेशा से दिबाकर के साथ काम करना चाहते थे।

अर्जुन ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया, “हां (मैं उनके साथ काम करना चाहता था।) मुझे याद है जब मुझे पता चला कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं और मुझे बताया गया कि मैं और वह एक बैठक करेंगे तो मुझे वास्तव में गर्व महसूस हुआ।”

‘मुबारकां’ के अभिनेता अर्जुन (32) दिबाकर के काम को करीबी से समझते और उसका अनुसरण करते हैं।

उन्होंने कहा, “एक निर्देशक के तौर पर मैं पिछले कई सालों से उनके काम का करीबी से अनुसरण कर रहा हूं और यही कारण है कि मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं। लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं और मैं भी उनके साथ काम करना चाहता था।”

इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493