दिलकर संग द्विभाषी फिल्म नहीं : कार्तिक

चेन्नई, 16 जून (आईएएनएस)। नवोदित निर्देशक रा. कार्तिक ने बताया कि मलयालम अभिनेता दिलकर सलमान के साथ उनकी आगामी तमिल फिल्म अन्य किसी भाषा में नहीं बनेगी।

चेन्नई, 16 जून (आईएएनएस)। नवोदित निर्देशक रा. कार्तिक ने बताया कि मलयालम अभिनेता दिलकर सलमान के साथ उनकी आगामी तमिल फिल्म अन्य किसी भाषा में नहीं बनेगी।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। ऐसी खबर थी कि यह फिल्म तमिल और मलयालम में बनेगी।

इन अफवाहों का खंडन करते हुए कार्तिक ने आईएएनएस को बताया, “प्रोडक्शन का काम चल रहा है और हम दिसंबर से शूटिंग शुरू करेंगे। यह ट्रैवल फिल्म है। इसकी शूटिंग तमिलनाडू और पूर्वोत्तर भारत में एक साथ होगी।”

तमिल में दिलकर की यह चौथी फिल्म है।

‘चार्ली’ अभिनेता के साथ काम के बारे में कार्तिक ने कहा, “यह अनूठी फिल्म होगी। इसमें चार हीरोइन है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह रोमांटिक फिल्म है। मुझे यकीन है कि दिलकर के साथ यह काम करना मजेदार होगा।”

दिलकर ने मलयालम फिल्म ‘सोलो’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493