दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘पुत्त जट्ट दा’ रिलीज

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को अपना नया सिंगल ‘पुत्त जट्ट दा’ लॉन्च किया।

गाने को इक्का ने लिखा है, जबकि आर्ची ने इसे धुनों से सजाया है।

स्पीड रिकॉर्ड्स और टाइम्स म्यूजिक की पेशकश गीत के वीडियो को कीयनी मारसेलो ने निर्देशित किया है।

दिलजीत ने कहा, “मैंने हमेशा गाना गाने का आनंद लिया है। यह कुछ ऐसा है जो आपके अंदर से आता है। मेरे पिछले गानों से इसे अलग बनाने के लिए काफी प्रयास किया गया है। “

गायक ने कहा कि वह आशा करते हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493