मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने गुरुवार को अपने नए गाने का अनावरण किया। उन्होंने बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान और अर्न्तराष्ट्रीय मेकअप स्टार काइली जेनर को यह गीत समर्पित किया है।
दिलजीत ने गुरुवार के दिन इस पंजाबी ट्रैक की एक झलक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “काइली-करीना का ऑफिशियल ऑडियो अब आउट हो चुका है।”
गाने का पूरा वीडियो अभी उपलब्ध नहीं है। दिलजीत ने केवल इसके एक छोटे से अंश को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह ‘थोड़ी काइली आधी करीना कपूर..’ इस लाइन को गाते हुए नजर आ रहे हैं।
दिलजीत ने इससे पहले कहा था कि ‘काइली-करीना’ यह एक गाने से बढकर है क्योंकि इसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
दिलजीत क ई बार काइली के प्रति अपने क्रश को जाहिर कर चुके हैं। करण जौहर के चैट शो में भी वह काइली को लेकर अपने जुनून की बात कर चुके हैं।
जहां तक रही करीना की बात तो वह ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और अब करीना संग अगली आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath