‘दिलवाले’ के सेट पर बोमन की मौज

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के सेट पर इन दिनों काफी मौज उड़ा रहे हैं।

फिल्मी पर्दे की लोकप्रिय शाहरुख-काजोल की जोड़ी लंबे समय बाद इस फिल्म में फिर नजर आएगी।

अनुपम खेर के अभिनय प्रशिक्षण संस्थान ‘एक्टर्स प्रिपेयर्स’ में प्रशिक्षुओं के साथ अभिनय के गुर साझा करने आए बोमन ने शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा, “रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ के सेट पर शाहरुख, काजोल और दूसरे सब लोग मिलकर काफी मजे करते हैं।”

बोमन इससे पहले शाहरुख के साथ ‘डॉन’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में काम कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी के बारे बोमन ने कहा, “रोहित के साथ काम करने में मजा आता है। मैं इतने मजे की कल्पना नहीं की थी। ‘दिलवाले’ की शूटिंग में हम काफी मजे कर रहे हैं।”

फिल्म के नायक-नायिका शाहरुख और काजोल फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे।

फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी काम कर रहे हैं। इनके अलावा विनोद खन्ना, वरुण शर्मा, कबीर बेदी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493