दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर (लीड-1)

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (95) को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र, फैसल फारूकी ने ट्विटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य जानकारी दी।

फारूकी ने सोमवार को ट्वीट किया, “आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिलीप कुमार को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। उनके लिए प्रार्थना। आपको ट्विटर पर जानकारी देते रहेंगे।”

अभिनेता की आत्मकथा के संकलनकर्ता उदय तारा नायर ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें यहां लीलावती अस्पताल में सोमवार तड़के लगभग एक बजे भर्ती कराया गया।”

नायर ने व्हाट्सएप के माध्यम से बताया, “उनके सीने में शिकायत हो गई थी। चौथी ड्रिप के माध्यम से प्रतिरोधी दवाओं की आपूर्ति हो रही है। उनकी हालत अभी स्थिर है।”

दिलीप कुमार को पिछले महीने भी निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी बिगड़ती तबीयत के बावजूद नायर ने पिछले सप्ताह भी आईएएनएस को बताया था, “उनकी हालत वैसी है जैसी इस आयु पर हो सकती है। अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ वे बेहतर दिख रहे थे।”

भारत के सबसे महान अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार ‘कोहिनूर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘शक्ति’, ‘नया दौर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी महान फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में उन्हें आखिरी बार 1998 में फिल्म ‘किला’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493