मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)| वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को शनिवार को यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह जुकाम और खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। दिलीप कुमार के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, “उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया है, क्योंकि उन्हें पिछले दो-तीन दिनों से जुकाम और खांसी है। वह नियमित जांच के लिए कुछ दिन अस्पताल में रहेंगे। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath