नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को गुरुवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
उन्हे निमोनिया हो गया था।
दिलीप कुमार (95) के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए आईएएनएस को फोन पर बताया, “दिलीप सर की हालत ठीक है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डॉक्टर उन्हें गुरुवार दोपहर तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर सकते हैं।”
दिलीप कुमार को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath