दिलीप कुमार ठीक हैं : अमिताभ बच्चन

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों की चिंता दूर करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह ठीक हैं।

दिलीप कुमार को तेज बुखार और छाती में संक्रमण के बाद शनिवार सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से उनके स्वास्थ्य को लेकर मिली जानकारी के आधार पर उनके ठीक होने के बारे में बताया।

उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहा, “सायरा जी ने मुझे बताया कि ईश्वर की कृपा से दिलीप कुमार ठीक हैं..उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।”

दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। उन्होंने अपने छह दशक लंबे करियर में ‘मधुमति’, ‘देवदास’, ‘मुगले आजम’, ‘गंगा यमुना’, ‘राम और श्याम’ तथा ‘कर्मा’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में की।

उनकी आखिरी प्रदर्शित फिल्म ‘किला’ थी। उन्हें वर्ष 1994 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड तथा 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493