दिलीप कुमार वेंटिलेटर पर नहीं : चिकित्सक

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। गुर्दे की समस्या से जूझ रहे यहां अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।

अस्पताल के एक चिकित्सक, जलाल डी. पार्कर ने आईएएनएस से कहा, “वह कल (शनिवार) की बनिस्बत बेहतर स्थिति में हैं। वह न डायलिसिस पर हैं, और न ही वेंटिलेटर पर हैं। किडनी में सुधार हो रहा है।”

दिलीप (94) को डिहाइड्रेशन और पेशाब के मार्ग में संक्रमण की समस्या के कारण चार अगस्त की शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बड़े पर्दे पर वह अंतिम बार वर्ष 1998 की फिल्म ‘किला’ में दिखे थे। अभिनेता को वर्ष 1994 में पद्म विभूषण और 2015 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493