दिलीप, सायरा से मिलने पहुंची प्रियंका

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकालकर वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।

प्रियंका ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “आप दोनों से मुलाकात शानदार थी। धन्यवाद और साहब को बेहतर हालत में देखकर अच्छा लगा। बहुत-बहुत प्यार।”

दिलीप कुमार के अधिकारिक ट्विटर हैंटल से प्रियंका की तस्वीरें भी साझा की गई, जिसमें वह भारतीय पोशाक में नजर रही हैं। एक तस्वीर में वह दिलीप कुमार का हाथ पकड़े हैं और दूसरी में उनका माथा चूमते हुए दिखाई दे रही हैं।

वहीं दिलीप नीले रंग की कमीज और मटमैले रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं, जबकि सायरा सफेद रंग के सूट में हैं।

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट में पोस्ट के मुताबिक, “प्रियंका चोपड़ा ने साहब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। साहब का स्वास्थ्य अब बेहतर है।”

उन्हें पिछले महीने शरीर में पानी की कमी और मूत्रमार्ग में संक्रमण के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493