नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। दो बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दिल्ली डायनामोज ने मंगलवार को स्पेन के इडु मोया और नीदरलैंडस के गुयोन फर्नाडेज के साथ लीग के आने वाले संस्करण के लिए करार किया है।
क्लब ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर दिल्ली के कोच मिग्युएल एंजेल ने कहा, “मैं गुयोन और इडु मोया का क्लब में स्वागत करता हूं। मोया अपने साथ स्पेन की शीर्ष डिविजन में काफी वर्षो तक खेलने का अनुभव ला रहे हैं। इसका टीम पर इस सीजन में अच्छा असर पड़ेगा। उनके आने से टीम की आक्रमण पंक्ति को धार मिलेगी।”
इडु मोया स्पेन की तीसरी डिविजन की टीम सीपी काकेरेनो से भारतीय क्लब में आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath