दिल्ली के जितेंद्र कुमार ने पेरिस की फ्री ट्रिप जीती

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। आईटी सुरक्षा समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने ‘क्विक हील खरीदो फॉरन जाओ’ कांटेस्ट के विजेता की घोषणा कर दी है। दिल्ली निवासी जितेन्द्र कुमार ने यह प्रतियोगिता जीती है, और उन्हें इसके तहत पेरिस की सैर का अवसर मिला है।

कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस कांटेस्ट के जरिए क्विक हील भाग्यशाली विजेताओं को पेरिस, हांगकांग या दुबई की सैर करने का अवसर प्रदान करती है, और साथ ही इस कांटेस्ट से उपभोक्ता हर खरीद पर निश्चित तोहफा भी पाते हैं।

कांटेस्ट के विजेता जितेन्द्र कुमार ने कहा, “क्विक हील खरीदो फॉरन जाओ’ कांटेस्ट का विजेता घोषित किए जाने से बहुत खुश हूं। इस कमाल के अवसर और पहल के लिए मैं क्विक हील को धन्यवाद देता हूं।”

क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैलाश काटकर ने कहा, “क्विक हील खरीदो फॉरन जाओ कांटेस्ट ग्राहकों से जुड़ाव के लिए शुरू किया गया है। मैं इस कांटेस्ट के विजेता जितेन्द्र कुमार को बधाई देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493