दिल्ली के प्रदूषण से मुकाबले के लिए फरहान, प्रियंका ने पहना मास्क (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मास्क पहनकर शहर के प्रदूषण से मुकाबला कर रहे हैं।

फरहान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों कलाकार एंटी-पॉल्यूशन (प्रदूषण- रोधी) मास्क पहने देखे जा सकते हैं।

फरहान ने लिखा, “दिल्ली की हवा में अपनी भावनाओं को छिपा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आपका पोज तो एकदम सही है।” अभिनेता ने संदेश का अंत टिक मार्क इमोजी के साथ किया।

तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, “अरे दिल्ली..तुम्हें क्या हो गया है?”

प्रियंका ने धूप सेंकते हुए अपनी तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम। ‘द स्काई इज पिंक’।”

उन्होंने अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के दिन।”

सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493