भोपाल. दिल्ली सरकार द्वारा संविधान स्कूलों में पढ़ाये जाने के निर्णय के बाद अब मप्र में भी सरकार संविधान की प्रस्तावना का स्कूलों में वाचन करवाएगी .मध्य प्रदेश के अब सभी सरकारी स्कूलों में संविधान पढ़ाया जाएगा, ताकि बच्चो में अपने संविधान के प्रति समझ पैदा हो सके और वो देश की संवैधानिक व्यवस्था को समझ सकें. साथ ही उन्हें भारत के संविधान की पूरी जानकारी मिल सके. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सकुर्लर जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) बच्चों को पढ़ाई जाए. प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को बच्चों को सविधान के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी. जिससे छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों ओर कर्तव्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.स्कूलों में अब सप्ताह के आखिरी दिन यानि शनिवार को संविधान पर चर्चा करायी जाएगी.
dharmpath.com dharmpath