दिल्ली-दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी, जिसके बाद अन्य राजनीतिक पार्टियों की लिस्ट का इंतजार किया जाने लगा था. इस बीच कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. लिस्ट में दिल्ली की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शील दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित का भी नाम है, जिसे कांग्रेस ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वर्तमान सीट पर मैदान में उतारा है. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव में अरविंद केजरीवाल और संदीप दीक्षित का आमना-सामना हो सकता है.
dharmpath.com dharmpath