दिल्ली डायनामोज ने 120 बच्चों का किया चयन

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को ओपन ट्रायल के जरिए साल 2004-2005 में जन्मे 120 बच्चों का चयन किया।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को ओपन ट्रायल के जरिए साल 2004-2005 में जन्मे 120 बच्चों का चयन किया।

ट्रायल का आयोजन चाणक्यपुरी के न्यू विलिंगडन मैदान पर किया गया था। जिसमें दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुल 350 बच्चों ने हिस्सा लिया था।

चयन किए गए बच्चे तीन अप्रैल को होने वाले अंतिम दौर में हिस्सा लेंगे। जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच बच्चों को परखेंगे।

चयनित बच्चों को मुंबई में अंतिम दौर के लिए भेजा जाएगा जहां वह रिलायंस यंग चैम्पस अकादमी का हिस्सा बनने के लिए ट्रायल में भाग लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493