दिल्ली डायनामोस में खेलेंगे मिडफील्डर सौविक, लेविस

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोस ने मंगलवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2016 फुटबाल टूर्नामेंट के लिए मिडफील्डर सौविक चक्रवर्ती के अनुबंध के नवीकरण और कीन लेविस के साथ करार की घोषणा की।

मोहन बागान के साथ सौविक ने 2015 में आई-लीग खिताब और 2016 फेडरेशन कप खिताब जीता। वह अपनी ऊर्जा के साथ टीम की मिडफील्ड को काफी मजबूत बनाते हैं।

सौविक ने दिल्ली डायनामोस के साथ आईएसएल के दो सत्रों में खेला है। टीम में अलेसेंद्रो डेल पिएरो और रोबटरे कार्लोस के साथ वह एक रचनात्मक खिलाड़ी के तौर पर उभर कर सामने आए, जो जरूरत पड़ने पर अपने खेल के स्तर को बढ़ा सकता है।

दिल्ली डायनामोस के सहायक कोच शक्ति चौहान ने कहा, “हम सौविक के साथ अपने करार को जारी रखने पर काफी खुश हैं। इतनी युवा उम्र में भी वह भारत के अनुभवी और वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और टीम का अहम हिस्सा हैं।”

सौविक के साथ दिल्ली ने मोहन बागान के खिलाड़ी लेविस के साथ करार किया है।

महाराष्ट्र के पत्लिपदा में जन्मे लेविस को 14 वर्ष की उम्र में लीसेस्टर सिटी से आमंत्रण मिला था। इसके बाद 2010 में वह अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने हॉस्टन डायनामोस की अंडर-23 टीम के लिए खेला।

मोहन बागान के साथ 2015 में जुड़ने के बाद से ही लेविस कई फुटबाल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हुए हैं। यह आईएसएल में खेलना का उनका पहला अनुभव होगा और वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

लेविस ने कहा, “मैं दिल्ली डायनामोस के साथ जुड़कर काफी खुश हूं और इस अवसर के लिए मैं क्लब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493