नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अपने समर्थकों के साथ जुड़ने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने मंगलवार को टीएसडी ग्रुप को अपना डिजिटल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी साझेदार बनाया है।

कंपनी ने महेन्द्र सिंह धौनी, विरेन्द्र सहवाग, हरभजन सिंह और आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के साथ भी काम किया है।
टीएसडी ग्रुप के मुख्य संचालन अघिकारी पंकज राहुल सिंह ने एक बयान जारी कर कहा, “किंग्स इलेवन पंजाब के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स दूसरी ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने हमारे साथ अपनी डिजिटल पहचान बनाने के लिए हाथ मिलाया है। डेयरडेविल्स द्वारा दिया गया सम्मान हमारे लिए ग्राहकों को जोड़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस पर हमें गर्व है। हम कुछ नया करने और डेयरडेविल्स को नई ऊचांइयों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।”
डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमन्त दुआ ने कहा, “हमने टीएसडी को उसकी रचनात्मकता, अच्छी सामग्री की निर्माण क्षमताओं के कारण चुना है। वह आईपीएल के दबाव को भलीभांति समझते हैं और उनका ऐसे हालात में अपने काम को सफलतापूर्वक अंजाम देने का अनुभव हमारे लिए काफी अच्छा साबित होगा।”
dharmpath.com dharmpath