दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट मेगा क्राफ्ट्स एक्सपो शुक्रवार से

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। नॉर्थ-ईस्ट मेगा क्राफ्ट्स एक्सपो 2015 के प्रथम संस्करण का आगाज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से होगा। यह हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का एक उम्दा संग्रह पेश करने का दावा करता है।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि एक्सपो, मणिपुर स्थित कांगपोकपी का सदर हिल्स स्वायत जिला परिषद आयोजित करा रहा है। यह 31 जनवरी तक चलेगा। यह पूर्वोत्तर भारत के शिल्प व संस्कृति की विविधता की महक पेश करने का एक प्रयास है।

एक्सपो में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के अलावा आठ राज्यों -अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के विशेष व्यंजनों का जायका भी मिलेगा।

एक्सपो में आने वालों का रॉक म्यूजिक और सांस्कृतिक शो के जरिए मनोरंजन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493