दिल्ली, नोएडा के बाद ‘प्लेसियो स्टूडेंट हाउसिंग’ अब ग्रेटर नोएडा में

गौतमबुद्ध नगर, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली और नोएडा में छात्रों को उचित मूल्य पर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने वाली कंपनी प्लेसियो ने ग्रेटर नोएडा में भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तृतीय में स्थित प्लेसियो स्टूडेंट हाउसिंग तीन श्रेणियों में विभाजित है। शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, आईटीएस कॉलेज और आईआईएमटी कॉलेज जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्लेसियो स्टूडेंट हाउसिंग मुफीद स्थान है।

बयान के अनुसार, प्लेसियो में विद्यार्थियों के लिए 90 हजार रुपये वार्षिक से 1,50,000 रुपये वार्षिक की दर से भुगतान कर अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें वाई-फाई, वातानुकूलित कमरे और अन्य मूल सूविधाएं शामिल हैं।

प्लेसियो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित पटेरिया ने कहा, “हमारी प्राथमिकता विद्यार्थियों और उनके परिजनों की संतुष्टि है। हमारा अनुबंध स्थानीय शिक्षण संस्थानों से भी है। हम अपने दावों को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्लेसियो के सह संस्थापक अंकुश अरोड़ा ने कहा, “प्लेसियो में विद्यार्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी तय समय में परिसर में नहीं आता है तो उसके परिजनों के पास संदेश पहुंच जाएगा। किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी मोबाइल एप के जरिए अपनी परेशानी परिसर के प्रबंधन को बता सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493