नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘क्राउन’ की अभिनेत्री वानेसा किर्बी को दिल्ली में घूमना-फिरना पसंद है और वह इसे वाइब्रेंट और अच्छा स्थान मानती हैं।
किर्बी लंदन की रहने वाली हैं।
किर्बी ने आईएएनएस को बताया, “मैं कुछ समय के लिए दिल्ली में थी। मुझे विभिन्न स्थानों पर यात्रा करना और समय बिताना पसंद है। यह बहुत ही जीवंत और अच्छी जगह है। मैं लगभग पांच-छह साल पहले आई थी।”
किर्बी ने थियेटर के साथ शोबीज में काम शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने बीबीसी के ‘द आवर’ के साथ 2011 में टीवी से करियर की शुरुआत की थी।
वह पीटर मॉर्गन की नेटफ्लिक्स श्रृंखला ‘द क्राउन’ से लोकप्रिय हुईं थी। वह जल्द ही ‘मिशन : इंपॉसिबल फॉलआउट’ में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath