नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार मध्यरात्रि के करीब एम्स फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने पांच-छह कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में करीब दो लोग घायल हो गए।
नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार मध्यरात्रि के करीब एम्स फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने पांच-छह कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में करीब दो लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना दक्षिणी दिल्ली में एम्स फ्लाईओवर पर रात 12.45 बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक ने पांच-छह कारों को रौंद डाला।
dharmpath.com dharmpath