नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath