दिल्ली में ‘पंगा’ की शूटिंग संपन्न

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके साथी कलाकारों ने अपनी आगामी फिल्म ‘पंगा’ की दिल्ली क्षेत्र की शूटिंग पूरी कर ली है।

गायक-अभिनेता जस्सी गिल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की।

मंगलवार की रात जस्सी ने इंस्टाग्राम स्टोरी डाली, जिसमें फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी समेत पूरी टीम दिल्ली में आखिरी चरण की शूटिंग खत्म करने की खुशी मनाती नजर आ रही है। इसके साथ जस्सी ने लिखा, “शूटिंग खत्म, अभी चलो कोलकाता, ये फिल्म हम पूरे इंडिया में शूट कर रहे हैं।”

इस फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता और पंकज त्रिपीठी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘पंगा’ महिला कबड्डी खिलाड़ियों पर आधारित फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493