दिल्ली में पहला एयरो एक्सपो 18-19 नवंबर को

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय पहला एयरो एक्सपो 18 और 19 नवंबर को आईजीआई हवाईअड्डे के नए एटीसी टॉवर में आयोजित किया जाएगा। एयरो एक्सपो 2016 में विमान मशीनरी और उपकरण, विमान इंटीरियर्स, एयरलाइंस, एयरलाइन सेवा और एयर कार्गो, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्च र डेवलपर्स का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

यहां जारी बयान के अनुसार, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और नागर विमानन मंत्रालय के साथ मिलकर, लिटमस कम्युनिकेशन्स नई दिल्ली में एयरो एक्सपो इंडिया 2016 का आयोजन करने जा रही है। एयरो एक्सपो का उद्देश्य दूरदराज और क्षेत्रीय संपर्क की चुनौतियों को उठाना है। इसके माध्यम से विमानन उद्योग को बढ़ाने और उसके विकास के रास्ते में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में नागरिक उड्डयन समिति के अध्यक्ष के.एन. राव ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लक्ष्य के साथ ही हाल में कई योजनाएं बनाई गईं। विश्व बाजार में भारत में विमान क्षेत्र पहले से ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा कदम है, जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं के लिए विकास का अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन 18 और 19 नवंबर को नए एटीसी टॉवर, आईजीआई हवाईअड्डा, नई दिल्ली, में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के साथ ही दुनिया भर के विमानन उद्योग से जुड़े लोग शामिल होंगे।”

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. महेश गुप्ता ने कहा, “मैं इस आयोजन में व्यावसायिक संगठनों और विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न उद्योगों से जुड़े पेशेवरों को आने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493