दिल्ली में पेट्रोल, डीजल पर शुल्क बढ़ा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर दो फीसदी बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, बिक्री कर बढ़ाने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 70 पैसे महंगा होकर प्रति लीटर 60.07 रुपये तथा डीजल करीब 35 पैसे महंगा होकर प्रति लीटर 44.77 रुपये हो गया।

इससे पहले 15 जनवरी को तेल विपणन कंपनियों ने वैश्विक कच्चे तेल मूल्य में गिरावट के बाद देश में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की दर घटा दी थी, लेकिन उसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने इस पर उतपाद शुल्क बढ़ा दिया था, जो तीन महीने में चौथी वृद्धि थी।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने दिल्ली सरकार द्वारा वैट दर बढ़ाने का विरोध किया है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल मूल्य प्रति लीटर क्रमश: 96 पैसे और 53 पैसे बढ़ गया है।

बंसल ने कहा, “पेट्रोल पंप सम-विषम योजना के दौरान बिक्री घटने से पहले ही वित्तीय दबाव में है।”

उन्होंने कहा, “बिक्री 25-30 फीसदी घट गई है और वैट बढ़ाए जाने से बिक्री और घटेगी, जिससे भारी नुकसान होगा।”

उन्होंने कहा, “इस संबंध में सभी संबंधित विभागों से आपत्ति जता दी गई है और यदि कोई अनुकूल जवाब नहीं मिला, तो विरोध प्रदर्शन करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493