दिल्ली में ‘फितूर’ के कलाकारों ने लांच किया ‘पश्मीना’

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फितूर’ के कलाकारों ने निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ यहां शुक्रवार को लोधी गार्डन पर नए गीत ‘पश्मीना’ को लांच किया।

इस मौके पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे।

एक बड़े से हॉल में शूट हुए इस गाने में दोनों कलाकारों को ‘कन्टेम्परेरी डांस’ करते देखा जा रहा है। इस बारे में आदित्य ने कहा कि यह दोनों के लिए अलग तरह की नृत्य शैली थी।

आदित्य ने संवाददाताओं से कहा, “कैटरीना और मेरे लिए यह अलग ही नृत्य शैली थी और बोस्को के लिए भी, जिसने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।”

अमित त्रिवेदी द्वारा रचित गीत को स्वानंद किरकिरे ने लिखा है। इस फिल्म में तब्बू भी मुख्य किरदार में है।

चार्ल्स डिकेन्स के मशहूर उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ पर आधारित फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493